Read in App


• Fri, 23 Jul 2021 3:00 pm IST


खटीमा शहीद स्मारक की साज-सज्जा में जुटा प्रशासन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नगर आगमन को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। शहीद स्मारक की साज-सज्जा का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। सीएम धामी सर्वप्रथम यहां पहुंचकर शहीदों को श्रद्धाजलि अर्पित करेंगे। धामी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार शनिवार को अपने गृह क्षेत्र पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। पूरे शहर को बैनर, होर्डिंग्स व झंडों से पाटा जा रहा है। वहीं जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं। धामी के नगर पहुंचने पर उनका कई स्थानों पर फूलमालाओं से स्वागत किया जाएगा।