रूस के क्षेत्र में किसी भी हमले या तोड़फोड़ के जवाब में मास्को अपने मिसाइल हमलों के पैमाने को कई गुणा बढ़ा देगा। रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने यह चेतावनी यूक्रेन को दी है। उन्होंने कहा कि रूस पर अगर हमला किया गया तो कीव में कई बड़े स्थानों को लक्षित कर मिसाइलें छोड़ी जा सकती है।
युद्धपोत खोया, कीव पर हमले बढ़ाने की कही बात
रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यूक्रेन की राजधानी पर मिसाइल की बौछार करने की बात उस समय कही है जब यह बात सामने आई है की मास्को ने काला सागर बेड़े के युद्धपोत को खो दिया है।
बता दें कि रूस द्वारा राजधानी कीव पर कब्जा करने में विफल रहने और अपने सैनिकों को वापस लेने के बाद कीव में जीवन धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौट रहा है। वहीं एक नए सिरे से बमबारी शहर के निवासियों को मेट्रो स्टेशनों में शरण लेने को मजबूर कर सकती है।