Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 5 Aug 2022 5:11 pm IST

राजनीति

कांग्रेस कमेटी की बैठक में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा पर मंथन


बागेश्वर : जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा को लेकर मंथन किया गया। इसे सफल बनाने पर जोर दिया गया। नौ अगस्त से शुरू होने वाली इस यात्रा में जिले से भी बढ़ चढ़कर कार्यकर्ता भागीदारी करेंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा नौ अगस्त को शुरू होगी। 75 किमी की यह यात्रा ऐतिहासिक होगी। 15 अगस्त को जिला कांग्रेस कार्यालय में इसका समापन होगा। नौ अग्रस्त को प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा इसका शुभारंभ करेंगे। दस को इसमें जिले के लोग शामिल होंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी करनी होगी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने किया।