Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 30 Mar 2023 10:57 am IST

मनोरंजन

अबूधाबी में रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण संग किया डांस, इस वजह से छूट गई फैंस की हंसी


अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसे  देखकर यह कयास लगाया जाने लगा कि रणवीर और उनकी दीपिका के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि, बाद में उसी इवेंट के कुछ और वीडियो सामने आये थे जो यह बताने के लिए काफी थे कि ये रिपोर्ट्स महज अफवाह ही हैं। वहीं, बीते दिन रणवीर अबू धाबी के लूव्र म्यूजियम पहुंचे थे।
इस म्यूजियम में  उन्होंने वाइफ दीपिका पादुकोण संग जमकर डांस किया, लेकिन इस डांस के पीछे एक बड़ा ट्विस्ट है जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स की हंसी छूट जा रही है। दरअसल,  रणवीर सिंह रियल में दीपिका पादुकोण के साथ डांस नहीं कर रहे हैं। दीपिका, उनके सामने लगे स्क्रीन पर एक होलोग्राम के रूप में नजर आ रही थी। वायरल वीडियो में एक्टर को एक हरे रंग की स्क्रीन के सामने देखा जा सकता है, और जैसे ही वह कदम चलाते हैं, ऐसा लगता है कि वह दीपिका केसाथ ही डांस कर रहे हैं। वहीं, क्लिप में रणवीर को देख ऐसा लग रहा है कि वह ऐसा ही महसूस कर रहे हैं कि दीपिका उनके साथ हैं।