Read in App


• Fri, 7 Jun 2024 10:53 am IST


आज से चारधाम यात्रा पर प्रतिदिन चार हजार यात्री भेजे जाएंगे


केदारनाथ में दर्शनार्थियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। वहीं आज से चारधाम यात्रा पर प्रतिदिन चार हजार यात्री भेजे जाएंगे।
केदारनाथ में दर्शनार्थियों की संख्या 7 लाख 10 हजार से अधिक पहुंच गई है। धाम में लागातार श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। वहीं चारधाम यात्रा पर आज से प्रतिदिन चार हजार यात्री भेजे जाएंगे। बृहस्पतिवार को चार हजार यात्रियों का पंजीकरण किया गया। साथ ही अन्य चार हजार श्रद्धालुओं को अगले दिन के पंजीकरण के लिए टोकन दिए गए।चारधाम यात्रा के लिए एक जून से पुनः ऑफलाइन पंजीकरण शुरू किए गए थे। पहले दिन केवल 1,500 यात्रियों का स्लॉट था। अगले दिन के लिए इतने ही यात्रियों को टोकन जारी किए गए। इससे ऋषिकेश में तीर्थयात्रियों का बैकलॉग शुरू हो गया। स्थिति यह बनी कि टोकन पाने वाले कई यात्री खड़े ही रह गए और पंजीकरण का 1,500 स्लॉट फुल हो गया। खाली हाथ रहे तीर्थयात्रियों ने आईएसबीटी के गेट पर लगातार दो दिन विरोध किया। पुलिस के समझाने पर किसी तरह स्थिति सामान्य हुई।