Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 4 Jan 2022 11:29 am IST

नेशनल

नौसेना के वाइस एडमिरल एसएच सरमा का निधन


भारत-पाकिस्तान के 1971 के युद्ध में शामिल नौसेना के तत्कालीन वाइस एडमिरल एसएच सरमा का सोमवार को भुवनेश्वर में निधन हो गया। उन्होंने सोमवार शाम को 6:20 पर अंतिम सांस ली। अधिकारियों ने बताया कि 99 वर्ष के सरमा 1971 के युद्ध में पूर्वी बेड़े के कमांडिंग ऑफिसर थे। उन्होंने बताया कि सरमा ने पूवी नौसेना कमान के कमांडिंग इन चीफ के पद पर भी अपनी सेवा दी थी। उल्लेखनीय है कि 1971 में भारत ने पाकिस्तान को परास्त किया था और उसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश का जन्म हुआ था।