Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 23 Dec 2022 5:00 pm IST

नेशनल

ड्रोन को अपना शिकार समझकर निगल गया मगरमच्छ, आप भी देखिए मजेदार लेकिन खौफनाक वीडियो...


वैसे हर एक इंसान को सभी जानवरों से खौफ आता है। बावजूद इसके अक्सर ही जंगल सफारी के दौरान लोगों को बाघ और शेर देखने का बेसब्री से इंतजार करते देखा जाता है। 
कभी जंगल के शेर तो कभी समुद्र की विशालकाय मछलियों की अठखेलियां देखना चाहते हैं। हालांकि इन दिनों मगरमच्छ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, लेकिन शायद इस वीडियो को देखकर आप खुश होने के बजाय घबरा जाएं। गौरतलब है कि, आधुनिक समय में ड्रोन की मदद से काफी आकर्षक वीडियो लेने में फोटोग्राफरों को काफी मदद ली जाती है। 

जाहिर है ड्रोन के कारण फोटो और वीडियो कैप्चर करने में खतरा काफी कम हो जाता है। अक्सर ही जंगली जानवरों को इन ड्रोन पर हमला करते देखा जाता है। वहीं एक मगरमच्छ का वीडियो हाल ही में सामने आया है। इसमें एक भयावह मगरमच्छ को ड्रोन पर हमला करते देखा जा रहा है। तो देखिए आप भी ये वीडियो...