Read in App

Surinder Singh
• Mon, 19 Apr 2021 3:31 pm IST


डीजीपी अशोक कुमार द्वारा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का किया गया सम्मान



सोमवार को पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा पुलिस लाइन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कार वितरण किये गए। इस दौरान उन्होंने सभी का हौसला भी बढ़ाया। उन्होंने पुलिस में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को बधाई दी। उसके बाद उन्होंने कई नए नियमों के बारे में भी बात की। साथ ही उन्होंने गुड पोलिसिंग और बैड पोलिसिंग में किये जाने वाले कार्यों के बारे में भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुख्यतः उत्तराखंड की जनता की 4 ही समस्याएं हैं जिनमें ट्रैफिक, ड्रग , महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम हैं। उन्होंने सभी साथियों को बेहतर तरीके से इन समस्याओं को दूर करने के बारे में निर्देश दिए।