Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 9 Jun 2022 2:13 pm IST


मोहन भट्ट पिथौरागढ़ बार संघ के लगातार 7 वीं बार अध्यक्ष बने


पिथौरागढ़ बार संघ चुनाव के अध्यक्ष पद पर मोहन चन्द्र भट्ट ने बाजी मारी है। उन्होंने लगातार 7वीं बार जिला अधिवक्ता संस्था का अध्यक्ष चुने जाने का रिकार्ड बनाया है। भट्ट ने अपने प्रतिद्वंदी गंगा सिंह बाफिला को 78 मतों से हराया है। चुनाव परिणाम के बाद विजयी प्रत्याशियों ने न्यायालय परिसर में आतिशबाजी और मिष्ठान वितरित कर जश्न मनाया।बुधवार को बार संघ के लिए चुनाव हुआ। 159 अधिवक्ताओं में से 147 ने मतदान में हिस्सा लिया। दोपहर तीन बजे से मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर मोहन चंद्र भट्ट के सिर 7वीं बार ताज सजा है। उन्हें 111 मत पड़े। उनके प्रतिद्वंदी गंगा सिंह बाफिला को 33 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर अनिल रौतेला विजयी रहे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी राजेश तिवारी को 27 मतों के अंतर से पराजित किया। अनिल को 87 व राजेश को 60 मत पड़े। उन्हें तीसरी बार उपाध्यक्ष चुना गया है। सचिव पद पर पंकज शर्मा ने चार मतों से निर्मल चौधरी को हराया है। पंकज को 75 व निर्मल को 71 मत पड़े। उपसचिव पद पर विनोद मतवाल ने बाजी मारी। विनोद को 81 और उनके प्रतिद्वंदी मोहन सिंह नाथ को 66 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर राजकुमार मल्ल निर्विरोध चुने गए। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी पीसी पाटनी, सहायक चुनाव अधिकारी एसएस महर, राज्य विधिक परिषद नैनीताल से आए पर्यवेक्षक नंदन सिंह कन्याल की देखरेख में संपन्न हुआ।