Read in App


• Sat, 20 Apr 2024 3:55 pm IST


वाहन की तलाश में भटकती रही गोवा की पर्यटक


बागेश्वर। गोवा से घूमने निकली महिला पर्यटक चुनाव के कारण वाहन न मिलने से दिनभर भटकती रही। शुक्रवार को एक महिला बागेश्वर के टैक्सी स्टैंड में बैठी हुई मिलीं।मालूम करने पर पता चला कि वह गोवा से उत्तराखंड घूमने आई है। फ्लेउर कर्ला मारिया आलमादा (54) निवासी जैनो वाददो जिला मलसेटते दक्षिणी गोवा ने बताया कि वह ऋषिकेश होते हुए बृहस्पतिवार की शाम को बागेश्वर पहुंची थीं। बृहस्पतिवार को नगर के एक होटल में रुकी। शुक्रवार को बागेश्वर से अल्मोड़ा या कौसानी जाना चाहती थीं. लेकिन चुनाव के कारण सुबह से कोई वाहन नहीं मिला। महिला पर्यटक शाम तक वाहन की तलाश में बागेश्वर में भटकती रहीं।