उत्तरकाशी: दो दिवसीय भ्रमण पर उत्तरकाशी पहुंचे राज्यपाल और पूर्व ले.जनरल गुरमीत सिंह ने सोमवार देर शाम जिला सभागार में भारतीय रेडक्रॉस समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रेडक्रॉस के उद्देश्यों की जानकारी ली। राज्यपाल ने कहा कि रेडक्रॉस एक ऐसी संस्था है जो गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए काम करती है। इसी उद्देश्य के साथ जरूरतमंदों को इसका लाभ अवश्य दें। राज्यपाल गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में डीएम मयूर दीक्षित व सीएमओ केएस चौहान ने रेडक्रॉस के प्रगति की जानकारी दी। वहीं रेडक्रॉस के चेयरमैन माधव प्रसाद जोशी ने प्रजेंटेशन के माध्यम से रेडक्रॉस की उपलब्धियों को सामने रखा। इस मौके पर रेडक्रॉस की ओर से राज्यपाल को बुकलेट भी भेंट की गई। राज्यपाल ने प्रजेंटेशन देखने के बाद कोरोना काल में रेडक्रॉस द्वारा किए गए कार्यों को खूब सराहना की।