Read in App


• Fri, 12 Feb 2021 6:43 pm IST


सौतेली बेटी की हत्या की आरोपी मां को उम्र कैद की सजा, दो टुकड़ों में मिला था शव


देहरादून में साल 2018 में सौतेली बेटी प्राप्ति सिंह (24) की हत्या के मामले में मां मीनू कौर को उम्र कैद की सजा हुई है। शुक्रवार को एडीजे गुरुबख्श सिंह की अदालत ने मामले में फैसला सुनाया। साथ ही 30 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। बता दें कि आठ फरवरी 2018 को पुलिस ने मीनू कौर को अंसारी मार्ग स्थित घर से गिरफ्तार किया था। मीनू कौर पर बेटी की हत्या का आरोप था। पुलिस ने  मीनू कौर की सौतेली बेटी का शव घर से ही दो टुकड़ों में बरामद किया था। मां ने बेटी के दो टुकड़े कर डाले थे और हत्या कर शव को तीन दिन तक बाथरूम में छुपाए रखा था। मां शहर कोतवाली के अंसारी रोड  निवासी इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश रहे स्वर्गीय इंद्रपाल सिंह की पोती प्राप्ति सिंह के साथ रहती थी। सिंह के बेटे और प्राप्ति के पिता अजित सिंह की भी 2016 में मौत हो गई थी।