Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 21 Aug 2023 4:41 pm IST


रुद्रप्रयाग पुलिस ने 4.50 लाख की 32 पेटी अवैध शराब की बरामद


रुद्रप्रयाग। पुलिस ने दो स्थानों पर अवैध शराब पकड़ी है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अलग-अलग मामलों में कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस को शराब बरामदगी में सफलता हासिल हुई।वाहन संख्या यूके 13 टीए 1477 (आर्टिगा कार) को रोकने पर वाहन चालक द्वारा वाहन को हड़बड़ी में रोककर वाहन को उसी हालत में छोड़कर फरार हो गया, पुलिस ने वाहन को चेक किया तो इस वाहन में कुल 32 पेटी मैक्डॉवल मार्का शराब बरामद हुई।पुलिस के स्तर से वाहन को कब्जे में लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर लिया गया है। वाहन स्वामी एवं वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है। पुलिस इनका पता लगाने में जुटी थी कि सूचना मिली कि यही लोग पहले भी एक बार इस क्षेत्र में आये हैं, आवश्यक पूछताछ और शक के आधार पर एक रेस्टोरेन्ट से कुल 25 पेटी मैक्डॉवल मार्का शराब के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इस दौरान शराब की रखवाली कर रहा दूसरा व्यक्ति मौके से खिसक लिया, बाद में पता चला कि ये भी अभियुक्त का सागिर्द था। इस मामले में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार हुए अभियुक्त ने स्वीकार किया है कि इनका उद्देश्य प्रचलित केदारनाथ यात्रा पड़ावों तक शराब को भिजवाना था। सबसे बड़ी बात कि बरामद हुई कुल 57 पेटी शराब में 312 बोतल, 312 अद्दे (हाफ), 864 पव्वे (क्वार्टर) बरामद हुए हैं।गिरफ्तार आरोपित सुन्दर सिंह मिंगवाल पुत्र अवतार सिंह निवासी ग्राम गैठाणा, पो0 कोट बांगर, तहसील व जिला रुद्रप्रयाग है। फरार आरोपित प्रहलाद सिंह मिंगवाल पुत्र श्री दरम्यान सिंह निवासी ग्राम गैठाणा, पो0 कोट बांगर, तहसील व जिला रुद्रप्रयाग व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति है।