Read in App


• Sun, 28 Feb 2021 6:56 am IST


बेकार सामान से डब्ल्यूआईटी की छात्राओं ने बनाई गो-कार्ट


महिला तकनीकी संस्थान की छात्राओं ने बेकार सामान से विशेष तकनीक पर आधारित गो-कार्ट का आविष्कार किया। यह गो-कार्ट दोहरे ट्रांसमिशन और दो गियर प्रणाली वाली भी है।


छात्राओं ने कई अनुपयोगी वस्तुओं का इस्तेमाल किया है। यह गो-कार्ट 28 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज भी है। मैकेनिकल विभागाध्यक्ष डॉ. पुनीत सिंह ने दावा किया कि यह उत्तर भारत का पहला गो-कार्ट आविष्कार है।

इसे बनाने वाली टीम में अंजली बोरा, वैशाली चौधरी, शिखा राज, माधुरी यादव, हंसा रावत, राशि अग्रवाल आदि मैकेनिकल की छात्राएं शामिल हैं। वेल्डिंग, कटिंग, फिटिंग, इंजन मोडिफिकेशन से लेकर सभी फेब्रिकेशन कार्य छात्राओं ने खुद किए हैं।


गो-कार्ट की अधिकतम गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक है। इस आविष्कार में संस्थान की पूर्व निदेशक डॉ. अलकनंदा अशोक की अहम भूमिका रही।