Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 21 Jan 2022 12:24 pm IST


आंशिक रूप से छंटे जिले में बादल


चम्पावत: चम्पावत में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छंटे। धूप और छांव के बीच आंख मिचौली का खेल चलता रहा। पूरी तरह से धूप नहीं निकलने से कंपकंपाती ठंड बरकरार है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।  सुबह के समय यहां कोहरा छाने से धूप देरी से निकली। सुबह से धूप और छांव का खेल चलता रहा। इस वजह से ठंड में किसी तरह की कमी नहीं आ सकी। बीते गुरुवार को चम्पावत की ऊंची चोटियों में हुई बर्फवारी का असर शुक्रवार को दिखाई दिया। यहां तड़के से लोगों को कंपकपांती ठंड का सामना करना पड़ा। हालांकि शुक्रवार सुबह दस बजे के बाद धूप में तेजी आनी शुरू हुई। इसके बाद तापमान में बढोत्तरी देखी गई। ठंड से बचने के लिए लोगों ने आग और गर्म कपड़ों का सहारा लिया।