Read in App


• Mon, 5 Apr 2021 11:21 am IST


सस्ते सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने के लिए यूनिट लगाएगी डीडीहाट पालिका


पिथौरागढ़-स्थानीय नगर पालिका शीघ्र ही सेनेटरी पैड बनाने के लिए एक यूनिट लगाएगी। इस यूनिट में सेनेटरी पैड के निर्माण के लिए महिलाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार दिया जाएगा। नगर पालिका की यूनिट में निर्मित सस्ते सेनेटरी पैड महिलाओं को उपलब्ध कराए जाएंगे। नगर पालिका के शॉपिंग कांपलेक्स हाल में आयोजित महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम में बोलते हुए पालिका अध्यक्षा कमला चुफाल ने कहा कि महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत हैं।