Read in App


• Sat, 29 May 2021 1:18 pm IST


कमर दर्द कर देता है कौसानी का सफर


अल्मोड़ा-प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कौसानी को जोड़ने वाले सोमेश्वर-कौसानी मार्ग में जगह-जगह गड्ढे होने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। मार्ग में आए दिन दुर्घटनाएं होने से यात्री चोटिल होते रहते हैं। गड्ढों पर हिचखोले खाने से लोगों की कमर भी दर्द करने लगती है। बावजूद इसके विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। चनौदा से कौसानी तक 14 किमी मार्ग में जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। लंबे समय बाद भी सड़क में डामर नहीं हुआ है। शासन-प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। चनौदा, जाल धौलाड़, टोटासिलिंग, रिवन्यनियां के अलावा कौसानी बाजार में सड़क का डामर उखड़ा हुआ है। कई स्थानों पर कल्वर्ट अधूरे बनाकर छोड़ दिए गए हैं। इस कारण आसपास के गांवों के लोगों के अलावा बागेश्वर, गरुड़, कौसानी, ग्वालदम, बद्रीनाथ, मुनस्यारी, कर्णप्रयाग आदि इलाकों को जाने वाले पर्यटकों, यात्रियों और स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।