Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 25 Nov 2022 11:15 am IST


जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी ने अधिकारियों की नाक में किया दम, कैदी को बुरी तरह पीटा


हरिद्वार : बदमाश सुनील राठी की दबंगई से हरिद्वार की रोशनाबाद जेल प्रशासन परेशान है। 22 नवंबर को सुनील राठी ने जेल में एक अन्य बदमाश के साथ मिलकर एक कैदी की पिटाई कर दी। कैदी के लहूलुहान होने पर मामला जेल की चहारदीवारी से बाहर आया। हालांकि जेल प्रशासन ने अभी तक इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। सुनील राठी की हरकतों से परेशान अधिकारियों ने उसे दूसरी जेल में शिफ्ट करने के लिए उच्च अधिकारियों से पत्राचार किया है। सुनील राठी के रोशनाबाद जेल शिफ्ट होने के बाद जेल प्रशासन परेशान है। बताया जाता है कि राठी जेल अधिकारियों के सामने नई नई डिमांड रखता है। इनमें बैरक में बेड लगवाने, अलग से खाना बनाने, मिलने वालों का समय बढ़ाने और फोन की मांग करता है। मांग पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों से अभद्रता और दूसरे कैदियों के साथ गाली गलौज व मारपीट करता है।