Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 4 Aug 2021 3:40 pm IST


भूकम्प एलर्ट ऐप बनाने वाला उत्तराखण्ड पहला राज्य,मुख्यमंत्री ने किया लांच



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में मोबाइल एप्लीकेशन "उत्तराखण्ड भूकंप अलर्ट  ऐप" का शुभारम्भ किया। उत्तराखण्ड ये ऐप बनाने वाला पहला राज्य है। इस एप से भूकम्प से पूर्व चेतावनी मिल जायेगी साथ ही भूकंप के दौरान लोगों की लोकेशन भी मिल पायेगी। जिससे फँसे लोगो की सूचना दी जा सकती है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस ऐप के लिए आपदा प्रबंधन विभाग इसकी लघु फिल्म बनाकर जन-जन तक पहुंचाया जायेगा। स्कूलों में भी बच्चों को लघु फिल्म के माध्यम से इस ऐप के बारे में जानकारी दी जायेगी।