Read in App


• Wed, 30 Jun 2021 10:12 pm IST


जांच के लिए अकौढा पहुंची टीम, विवाद


लक्सर/खानपुर। ग्रामीण की ओर से की गई शिकायत के चार माह बाद खंड विकास मुख्यालय की दो सदस्यीय टीम ने अकौढा कलां गांव पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान पूर्व प्रधान पक्ष और शिकायतकर्ता के पक्ष में विवाद हो गया। लकसर विकासखंड के अकौढा कलां गांव निवासी विकास पंवार ने तीन महीने पहले सीएम पोर्टल पर ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव पर गांव में कागजों पर विकास कार्य दर्शाकर लाखों रुपये के गबन की शिकायत की थी। शिकायत पर बुधवार को खंड विकास अधिकारी ने एबीडीओ शीशपाल सिंह राठौर व वीडीओ नवीन पाटनी को गांव भेजकर जांच के निर्देश दिए। टीम ने मामले में पूर्व प्रधान और शिकायकर्ता से वार्ता कर जानकारी ली। इस बीच दोनों पक्ष आपस में ही भिड़ गए। किसी तरह टीम ने दोनों को शांत किया। एबीडीओ शीशपाल सिंह राठौर ने बताया कि दोनो पक्षों की ओर से बताए गए बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट बनाकर जल्द ही अधिकारियों को दी जाएगी।