Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 21 Dec 2023 10:54 am IST

खेल

Chess : बोधना शिवानंदन ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, आठ साल की उम्र में बनी सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी


भारतीय मूल की बोधना शिवानंदन ने इंग्लैंड में इतिहास रच दिया है। इस युवा शतरंज खिलाड़ी ने यूरोपीय ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप जीती और सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया है। आठ वर्षीय ब्रिटिश भारतीय स्कूली छात्रा ने यूरोपीय चैंपियनशिप में "सुपर टैलेंटेड" सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया। उत्तर-पश्चिम लंदन के हैरो की रहने वाली बोधना शिवानंदन ने कोविड महामारी लॉकडाउन के दौरान शतरंज खेलने के बाद लगातार जीत के बाद यूरोपीय ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप जीती।