Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 23 May 2022 5:30 am IST

अंतरराष्ट्रीय

चीन को तगड़ा झटका, अब चीन के बाहर व्यापार करेगा Apple Inc


कोविड-19 को लेकर अभी चीन में कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। इस बीच अब मशहूर कंपनी Apple Inc ने चीन के बाहर व्यापार करने की बात कही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने अपने कुछ अनुबंध निर्माताओं से कहा है कि वो चीन से बाहर अपना उत्पादन बढ़ाना चाहता है। 

इस रिपोर्ट में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि, कंपनी इसके लिए भारत और वियतनाम जैसे देशों का रुख कर सकती है। यूएस की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार ऐपल ने ऐसा फैसला क्यों लिया? इसको लेकर दो अहम बातें कही जा रही हैं। दरअसल रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष में चीन अप्रत्यक्ष तौर से रूस की मदद कर रहा है। जिसके बाद कई पश्चिमी कंपनियां चीन पर अपने उत्पादन की निर्भरता को कम करना चाहती हैं। इसके अलावा चीन में कोविड-19 को देखते हुए कई शहरों में प्रतिबंध लगाए गए हैं। जिसके चलते इन कंपनियों को नुकसान हो रहा है। 

जानकारों की मानें तो,  ऐपल के 90 फीसदी आईफोन, आईपैड और मैकबुक लैपटॉप चीन में बनाए जाते हैं। इधर, चीन में कोरोना से जुड़े नियमों को देखते हुए शंघाई और अन्य शहरों में लॉकडाउन लगाए गए हैं। जिसकी वजह से कई कंपनियों की सप्लाई चेन पर असर पड़ा है। चीन में जारी प्रतिबंधों की वजह से Apple Inc जैसी बड़ी कंपनी अपने एग्जीक्यूटिव और इंजीनियरों को पिछले 2 सालों से वहां भेज नहीं पा रही है। इसका साफ मतलब यह हुआ कि कंपनी, चीन में प्रोडक्शन साइट्स के बारे में सही जानकारी नहीं जुटा पा रही है। 

वहीं कंपनी चीन के बाद भारत की तरफ अब उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। दरअसल दोनों देशों की जनसंख्या करीब-करीब बराबर है। और दोनों ही देश ऐपल को कम दाम ऑफर भी करते हैं। इस मामले की जानकारी रखने वालों के हवाले से इस रिपोर्ट में कहा गया है कि, ऐपल कंपनी भारत में अपना उत्पादन और व्यापार बढ़ाने को लेकर अपने कुछ सप्लायर्स से विचार-विमर्श भी कर रही है।