Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 9 Dec 2022 5:30 pm IST


एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने किया प्रदर्शन


पिथौरागढ़ :  पदोन्नति का लाभ समय से नहीं देने से भड़के एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने विभाग और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग में 50-50 मुख्य और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की पदोन्नति प्रक्रिया छह माह में भी नहीं हुई है।मिनिस्ट्रीयल कर्मी बृहस्पतिवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एकत्र हुए। यहां उन्होंने विभाग और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि जून 2018 में प्रधान सहायक पद पर हुई पदोन्नति विभागीय अधिकारियों की लेट-लतीफी के कारण दो जुलाई 2019 में जारी की गई। इसी तरह 30 जून 2020 को प्रधान सहायक पद पर पदोन्नत कार्मियों को छह अगस्त 2020 से पदोन्नति का वास्तविक लाभ दिया जा रहा है।