Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 15 Dec 2022 1:30 pm IST

मनोरंजन

नए बॉयफ्रेंड ऐलेक्स के साथ बोल्ड अवतार में नजर आईं दिशा पटानी, बाथरूम में शूट किया वीडियो


अभिनेता टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस दिशा पटानी एक बार फिर से प्यार में पड़ गई हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस जिम ट्रेनर और बेस्ट फ्रेंड एलेक्सैंडर ऐलेक्स आइलिक को डेट कर रही हैं। दिशा और एलेक्सैंडर को कई बार साथ में स्पॉट किया जाता है और पार्टियों में भी दोनों साथ ही नजर आते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर दिशा ने एक बोल्ड वीडियो शेयर किया है जिसमें वो और उनके नए बॉयफ्रेंड बाथरूम में नजर आ रहा है।
दिशा पाटनी ने बाथरूम में अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड एलेक्सैंडर ऐलेक्स आइलिक के साथ एक बोल्ड वीडियो शूट किया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से  वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दिशा और एलेक्सैंडर कैमरे के सामने साथ में खड़े हैं और बैकग्राउंड में एक गाना भी बज रहा है। एलेक्सैंडर बार-बार अपने हाथों से दिल भी बना रहे हैं। वहीं दिशा ने काला चश्मा लगाया है और बेहद क्यूट लग रही हैं। बता दें कि वीडियो में दिशा और एलेक्सैंडर टावल गाउन पहने हुए हैं और दोनों ने सिर पर  तौलिया लपेटा हुआ है।