Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 3 Jun 2022 2:33 pm IST


गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, पारा 29 डिग्री के पार


जून के पहले सप्ताह में नगर में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। चार पांच दिनों से लगातार चटख धूप खिलने से तापमान में काफी बढ़ोतरी हो चली है। दिन का तापमान 29 डिग्री के पार पहुंच रहा है। गर्मी और उमस से लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रहीं हैं। हालांकि सुबह और शाम के वक्त मौसम सुहाना बना है।आपको बता दें, कि इस बढ़ती गर्मी को देखते हुए उत्तराखंड के सभी जनपदों में मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया है।