Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 5 Oct 2021 8:01 am IST

जन-समस्या

उत्तराखंड: छह अक्टूबर से हड़ताल के फैसले पर अडिग बिजली कार्मिक


देहरादून। उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा छह अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर अडिग है। शासन व निगम स्तर से वार्ता के बाद भी मांगों पर कोई सहमति न बन पाने की दशा में हड़ताल को टाले जाने की फिलहाल कोई सूरत नहीं दिख रही। हालांकि, संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल की मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू के साथ देर रात तक वार्ता जारी थी।

बिजली कार्मिकों की हड़ताल को देखते हुए शासन ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को बिजली सब-स्टेशनों की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, एई-जेई की भर्ती भी शुरू कर दी है। यह तैयारी भी बताती है कि हड़ताल को टाला जाना संभव नहीं। सोमवार को उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए स्पष्ट किया कि ऊर्जा के तीनों निगम प्रबंधन व शासन कार्मिकों को निरंतर गुमराह कर रहा है।