Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 21 Oct 2021 4:30 pm IST

वीडियो

इसी माह देहरादून में खुलेगा ऑक्सीजन बैंक



देवभूमि मानव संसाधन विकास समिति एवम ट्रस्ट के अध्यक्ष सूर्यकांत धस्मान ने कहा कि उत्तराखंड में पहला ऑक्सीजन बैंक का स्थापना किया जाएगा। इस माह देहरादून में इसकी लांचिंग की जाएगी। 250 ऑक्सीजन सिलेंडरों के साथ। मरीजों को निशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा नशे एवम साइबर क्राइम के खिलाफ इस सप्ताह से अभियान चलाया जाएगा। ये अभियान सभी स्कूलों एवम कॉलेजों में चलाया जाएगा। ह्यूमन ऑफ डिजिटल मार्केटिंग के साथ मिलकर ट्रस्ट द्वारा ये अभियान चलाया जायेगा। बुधवार को एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सूर्यकांत धस्माना ने ये जानकारी दी