Read in App

Rajesh Sharma
• Wed, 8 Sep 2021 7:09 pm IST

राजनीति

कई लोगों ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता


हरिद्वार। ललतारो पुल स्थित सेवा समिति हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कर्नल कोठियाल ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों की गलत नीतियों के चलते महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। राज्य के युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। उत्तराखण्ड के शहीदों के सपनोे को साकार नहीं किया जा रहा है। परेशान जनता बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी से जुड़ रही है। युवा वर्ग आम आदमी पार्टी रीति नीति से प्रभावित हो रहा है। एडवोकेट सचिन बेदी व महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भण्डारी ने कहा कि जनता से मिल रहे समर्थन के चलते विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत निश्चित है। कर्नल कोठियाल के नेतृत्व में प्रदेश में आप की सरकार बनेगी। एडवोकेट नितिन गुप्ता ने कहा कि उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली की तर्ज पर जनता को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। मुफ्त बिजली के साथ शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होने से जनता को लाभ होगा। पार्टी में शामिल हुए पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। 
प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा ने भी पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। शामिल होने वालों में एडवोकेट नितिन गुप्ता, नीरव शर्मा, देवी शरण भारद्वाज, अभय भारद्वाज, शिवम, मयंक, विवेक, धु्रव, अभिनव, हिमांशु, अभिनव शर्मा, गौरव गुप्ता, गौरव वर्मा, आशीष शर्मा, कपिल अरोरा, सनिल असीजा, योगेश, तरुण, आलोक, आयुष, अभिषेक, आदर्श, आदेश, नितिन कुमार, अगम, अजय, अमित गुप्ता, आनंद, अनिल कुमार, विजय, कैलाश, नितिन धीमान, सुधीर, लव, अरविंद, दीपक, त्रिलोक, ज्योति तोमर, सुमित गर्ग, गौतम आदि प्रमुख रहे।