Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 2 Oct 2021 9:00 am IST


उत्तराखंड से बड़ी खबर, बर्फीले तूफान की चपेट में आई सेना की टीम..10 जवान लापता


उत्तराखंड से इस वक्त की एक सबसे बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में माउंट त्रिशूल का आरोहण करने गई नौसेना की टीम के 10 जवान लापता हो गए हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैकिंग के दौरान रास्ते में जबर्दस्त हिमस्खलन हुआ है और इस वजह से 10 जवान लापता हो गए हैं। अब उत्तरकाशी स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में एक टीम वहां रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए भेजी गई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक नौसेना का दल करीब 15 दिन पहले 7,120 मीटर ऊंची त्रिशूल चोटी के आरोहण के लिए गया था। शुक्रवार सुबह दल चोटी के समिट के लिए आगे बढ़ा। इसी दौरान हिमस्खलन हुआ है। जिसकी चपेट में पर्वतारोही आए हैं। उत्तरकाशी से हेली के जरिये निम की सर्च एंड रेस्क्यू टीम रवाना हुई है। इस संबंध में निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि, ये घटना शुक्रवार सुबह पांच बजे के करीब हुई है।