Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 8 Feb 2023 7:30 pm IST

मनोरंजन

बेहद खूबसूरत हैं मनोज कुमार की पोती मुस्कान, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं शादी की तस्वीरें


फिल्म पूरब और पश्चिम का गाना  'है प्रीत जहां की रीत सदा, मैं गीत वहां के गाता हूं...' जेहन में आते ही एक्टर मनोज कुमार का चेहरा आंखों के सामने गूंज जाता है। मनोज कुमार ने शशि गोस्वामी से शादी रचाई थी जिनसे उन्हें कुणाल और विशाल गोस्वामी नाम के दो बेटे हुए। हालांकि आज हम आपको मनोज कुमार के बच्चों के बारे में नहीं बल्कि उसके बेटे विशाल गोस्वामी की बेटी मुस्कान गोस्वामी के बारे में बताएंगे। मनोज कुमार की पोती खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की हीरोइनों को भी मात देती हैं।
दरअसल एक्टर की पोती मुस्कान हाल ही में अपनी शादी को लेकर सुर्ख़ियों में रही थी। मुस्कान ने साल 2021 में निखिल ओहरी से मुंबई में शादी की थी। निखिल पेशे से एक बिजनेसमैन हैं।<

वेडिंग सूत्रा ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर मुस्कान की शादी की कुछ  फोटोज साझा की थी जो अब एक बार फिर से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में  मुस्कान के पति निखिल ओहरी भी दिखाई दे रहे हैं। मुस्कान दुल्हन के लिबास में गजब की खूबसूरत दिख रही हैं। अब यूजर्स भी जमकर उनकी तारीफ़ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'लुक के मामले में पूरी अपने दादा पर गई है।' वहीं के अन्य ने लिखा है, 'पर्सनालिटी दादा जैसी है।'