Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 22 Feb 2022 11:20 am IST


जले हुए बर्तन भी होंगे चुटकियों में साफ, ये हैक्स आएंगे काम...


जले हुए बर्तनों को साफ करने में घर की महिलाओं को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।  अगर आपको भी इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है तो ये आसान किचन हैक्स आपकी परेशानी को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं।- 

सिरका से लाएं बर्तनों में चमक- अगर आपका कुकर खाना पकाते समय बहुत ज्यादा जल गया है तो उसे साफ करने के लिए पानी में सफेद सिरका मिलाकर उसे जले हुए कुकर के अंदर डालकर कुकर को गैस पर रख दें। ध्यान रखें, ऐसा करते समय कुकर पर सीटी नहीं लगाएं और न ही कुकर का ढक्कन बंद करें। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि ये टिप्स कास्ट आयरन के बर्तन पर काम नहीं करेंगे। उन बर्तनों पर ये ट्रिक न आजमाएं।

एल्युमीनियम के बर्तन साफ करने के टिप्स- एल्युमीनियम की कढ़ाही हो या कुकर, भगोनी, बार-बार इस्तेमाल करने पर काली पड़ जाती हैं। दरअसल, एल्युमीनियम के बर्तनों की चमक बहुत जल्दी चली जाती है। ऐसे में उन्हें साफ करने के लिए आप बर्तन को गैस पर रखकर उसमें पानी डालें (इतना की उबलने पर पानी ऊपर तक आए), अब इसमें दो चम्मच नमक और 1 बड़ा चम्मच डिटर्जेंट पाउडर मिला लें। अगर बर्तन बहुत काला हो गया है तो आप उसमें आधा नींबू का रस भी मिला दें। इस टिप्स को आजमाने से बर्तन अच्छी तरह साफ हो जाएगा। 

कांच के ग्लास, चीनी मिट्टी के बर्तनों को साफ करने के टिप्स-  अगर आपको कांच के बर्तनों से दाग हटाने हैं तो थोड़ी देर के लिए उनमें सिरका, पानी और डिश वॉश सोप का मिक्सचर डालकर रख दें। ध्यान रखें बर्तनों को धोने के लिए इस्तेमाल होने वाला पानी गुनगुना होना चाहिए।