Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 18 Jun 2023 7:03 pm IST


वीकेंड पर उत्तराखंड में उमड़ा पर्यटकों का हूजूम


उत्तराखंड में वीकेंड पर भारी संख्या में पर्यटकों का हूजूम उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में सैलानियों के आने से मसूरी, हरिद्वार और मसूरी में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। हाईवे और शहर के अंदर दिनभर जाम लगने से वाहन सवार हलकान रहे।वाहन सवारों को भीषण गर्मी में जाम में फंसना पड़ा। अंदर गलियों के अंदर चौपहिया वाहन और ऑटो-ई रिक्शाओं के घुसने से जाम लगा रहा। सुबह से रात तक हरिद्वार में जाम के झाम ने लोगों की मुसीबत बढ़ाई रखी।रविवार को सुबह से ही दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ के वाहनों की कतारें हरिद्वार में दिखनी शुरू हो गई थी। सिंहद्वार से प्रेमनगर चौक और फिर शंकराचार्य चौक से चंडी चौक, सीसीआर तक वाहनों की कतारें लगी रही।