Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 4 Nov 2022 4:57 pm IST


हरबोधिनी एकादशी पर हुई बैलों की पूजा की


चंपावत : नगर और क्षेत्र में हरबोधिनी एकादशी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने बैलों की पूजा कर उनको कई पकवान खिलाए गए। विकास खंड लोहाघाट के मड़ पसोली मां कामधेनु वात्सल्य सेवाधाम ट्रस्ट में संचालक शंकर दत्त पांडेय ने सुबह विधिवत पूजा अर्चना की। उसके बाद गोसेवा केन्द्र में बैलों को फूलों की माला, धुंधरु, घंटी आदि से सजाया गया। इसके बाद पूड़ी आदि के पकवान खिलाए। संचालय पांडेय ने बताया कि कुमाऊं में पशु त्योहार ईगास पर्व नाम से जाना जाता है। जिसमें दीपावली पर्व के बाद गोवर्धन पूजा और गोपाष्टमी पर्व पर गायों की पूजा की जाती है और ईगास के दिन बैलों की पूजा की जाती है। इस मौके पर समिति के दीपक चंद, हरिभान बोहरा, रेनू देवी, प्रियंका, ज्योति पांडेय आदि मौजूद रहीं।