Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 3 Nov 2022 3:59 pm IST


हल्द्वानी में डेंगू का कहर जारी, चार डॉक्टरों में संक्रमण की पुष्टि


हल्द्वानी में डेंगू का कहर थम नहीं रहा है। बुधवार को जिले में 15 और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें बेस के सर्जन और फिजिशियन, महिला अस्पताल और एसटीएच के एक-एक डॉक्टर शामिल हैं। इनका उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने गाइडलाइन जारी कर लोगों से घरों के आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की है।बेस अस्पताल में फिजिशियन और सर्जन डेंगू से पीड़ित हैं। इस वजह से अस्पताल में मुख्य फिजिशियन और सर्जन सेेवाएं नहीं दे रहें हैं। अस्पताल में एक अन्य फिजिशियन डॉ. जितेंद्र भट्ट मरीजों को देख रहे हैं। इनके अलावा बेस अस्पताल में एक वार्ड ब्वॉय को भी डेंगू हो गया है। उसे भी छुट्टी दे दी गई है।महिला अस्पताल की एक महिला चिकित्सक भी डेंगू से पीड़ित हो गई हैं। वह भी छुट्टी पर हैं। इससे पहले एक और महिला चिकित्सक को डेंगू हो गया था। वह अब ठीक होकर काम पर लौट आई हैं। एसटीएच में एक डॉक्टर को डेंगू हुआ है। उनका भी उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, अमूमन डेंगू पीड़ित मरीज को पूरी तरह से ठीक होने में 10 से 15 दिन लग जाते हैं।'इधर, नैनीताल जिले में डेंगू के 147 मामले सक्रिय हैं। इनमें नैनीताल जिले के 119 लोग हैं।