Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 1 Jan 2022 12:27 pm IST


साल की खट्टी मिट्ठी यादों के साथ थर्टी फर्स्ट के जश्न में डूबे रहे लोग


अल्मोड़ा। शुक्रवार शाम कोई अलग सी बात थी। सूरज धीरे-धीरे डूब रहा था। इस शाम में उत्सुकता थी तो एक बेफिक्री सी भी। रात जैसे-जैसे गहरी हुई वैसे-वैसे माहौल में उमंग, उल्लास बढ़ता गया। नगर की सड़कों से लेकर गली-मोहल्लों में खासी चहल-पहल और रौनक रही। रात के साथ ठंड भी परवान चढ़ी तो उमंगें भी जवां हुईं। इस साल की खट्टी-मिट्ठी यादों के साथ लोग नववर्ष के जश्न में डूबे रहे। नए साल के स्वागत और पुराने साल की विदाई के लिए सुबह से ही तैयारी शुरू हो गई थी। सूरज ढलते ही जश्न में डूबने की तैयारियों में लोग जुट गए थे। कोई कार्यालय से जल्द घर आने के लिए आतुर था तो आयोजन को अंतिम रूप देने में जुटा था। दिन चढ़ने के साथ इसमें तेजी आने लगी और उमंग, उल्लास, जश्न का माहौल बनता गया। शहर के होटलों, रेस्टोरेंट और रिजॉर्ट में पार्टियां हुईं। होटल और रेस्तरां में डिनर के लिए खास तैयारी की गई थी। सैलानियों को मडुवा, मक्के की रोटी, भट की चुड़कानी, गहत की दाल आदि व्यंजन परोसे गए।