Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 21 Jun 2022 1:41 pm IST

नेशनल

हिमाचल प्रदेश: पीएम मोदी ने दुनिया को दिया स्वस्थ रहने का मूल मंत्र: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर


हिमाचल प्रदेश: आज पूरे देश में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। जगह – जगह से लोगों की योग करती तस्वीरें नजर आ रही हैं। योग करने का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दुनिया के कोने - कोने तक पहुंचाया गया है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने योग दिवस पर पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया ने योग को दिल से अपनाया है। उन्होंने कहा पीएम ने योग के जरिए दुनिया को स्वस्थ रहने का मूल मंत्र दिया है। साथ ही ये भी कहा कि सशक्त भारत के निर्माण के लिए स्वस्थ शरीर, परिवार और समाज के ठीक होने की बहुत आवश्यक्ता है।