Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 16 Sep 2021 1:16 pm IST


लिवर को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में शामिल करें यह चार चीजें,


हमारे आसपास कई तरह की खतरनाक बीमारियां मौजूद हैं। कोरोना वायरस को ही ले लीजिए, जिसने हर किसी को डराकर रखा है और इसका वायरस मानव शरीर पर पलक झपकते ही अटैक कर देता है। और हमारे फेफड़ों और खासकर लिवर पर भी ये वायरस अटैक करने में देर नहीं लगाता है। इसलिए जरूरी है कि व्यक्ति अपने लिवर का खास ख्याल रखे। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी डाइट पर ध्यान दें। तो चलिए जानते हैं लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आप क्या खा सकते हैं

चुकंदर- चुकंदर का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो हमारे लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

गाजर- गाजर का सेवन जूस, सलाद, हलवे और सब्जी के रूप में किया जा सकता है, क्योंकि ये हमारे लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट शरीर को कई तरह से लाभ देने का काम करते हैं

ग्रीन टी-हम चाय तो काफी पीते हैं, लेकिन दूध वाली। आप इसकी जगह पर ग्रीन टी पी सकते हैं, क्योंकि ये हमारे शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाती है। आप सुबह और शाम ग्रीन टी का सेवन करके लाभ पा सकते हैं।

पालक- आपको अपने आहार में पालक शामिल करना चाहिए। इसमें मौजूद ग्लूटाथिओन नाम का एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-ए लिवर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। इसलिए आप पालक के सूप और पालक की सब्जी का सेवन कर सकते हैं।