Read in App


• Wed, 9 Jun 2021 10:07 pm IST


राजनीति का बड़ा मुद्दा बनी बदहाल सफाई व्यवस्था, कांग्रेस का प्रदर्शन


हरिद्वार। हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है इसे लेकर राजनीति भी जमकर चमकाए जा रहे हैं।  कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस के कार्यकर्ता सफाई व्यवस्था को मुद्दा बनाकर प्रदर्शन कर रहे हैं ।शहर की  बदहाल सफाई व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने निगम परिसर में प्रदर्शन कर मुख्य नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। सुनील कुमार ने कहा कि कोविड क्रफ्यू के चलते बाहर से यात्रीयों के नहीं आने के बावजूद शहर में जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नियमित रूप से सफाई नहीं होने पर स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर जगह-जगह लगे कचरे के ढेर से दुर्गन्ध उठ रही है। सुनील कुमार ने कहा कि कूड़ा निस्तारण के नियुक्त की गयी केआरएल कंपनी द्वारा लगभग 365 रुपए मीट्रिक टन के हिसाब से कूड़ा उठाया जाता था। कूड़े के साथ मरे हुए जानवर, सड़क किनारे की सिल्ट आदि भी उठाई जाती थी। लेकिन अब जो नई कंपनी आयी है। उससे कूड़ा तक नही उठ रहा। मुख्य नगर आयुक्त ने निगम का चार्ज लेने पर कहा था कि सफाई व्यवस्था उनकी प्राथमिकता होगी। लेकिन ऐसा कुछ नही दिख रहा। सड़कों के  किनारे कई कई दिनों तक कचरे के ढेर लगे रहते हैं। अधिकारी मौके पर निरीक्षण के लिए भी नहीं जाते। विशाल राठौर व संगम शर्मा ने कहा कि कूड़ा निरंतर नही उठने से संक्रामक बीमारियों का खतरा शहरवासियों पर मंडरा रहा है। सड़कों पर जगह जगह लगे कचरे के ढेर से उठ रही दुर्गन्ध के चलते से सड़क से गुजरना भी मुश्किल हो रहा है। पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार, मनोज जाटव ने कहा कि यदि जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था सुचारू नही की गयी तो कूड़ा अधिकारियों के कार्यालय के बाहर फेंका जाएगा। इस अवसर पर पार्षद जफर अब्बासी, अनुज सिंह, तासीन अंसारी, जगदीप असवाल, वसीम सलमानी, दीपक कोरी, कुशलपाल सिंह, अमन राठौर, विशाल राठौर, हरद्वारी लाल, संदीप कुमार, सतेंद्र वशिष्ठ, सुमित भाटिया, हाजी शाहबुद्दीन आदि शामिल रहे।