Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 24 Aug 2022 4:30 pm IST

मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर शेयर की अनसीन फोटो, लिखा इमोशनल नोट


बॉलीवुड डीवा प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आज प्रियंका के पिता दिवंगत डॉ. अशोक चोपड़ा का बर्थडे हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर पिता की बर्थ एनिवर्सरी सेलिब्रेट की।

दअसल, प्रियंका ने तस्वीर को शेयर करते हुए ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे डैड। हम आपको याद करते हैं हर दिन।” आपका बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के पिता डॉ. अशोक चोपड़ा काफी लंबे समय से कैंसर जूझ रहे थें और साल 2013 में उनकी मौत हो गई। पिता के निधन से प्रियंका बुरी तरह से टूट गई थीं।