Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 2 Aug 2023 1:45 pm IST


उत्तराखंड में महिला होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया इस तारीख से होगी शुरू...


देहरादून।  प्रदेश में महिला होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया एक सितंबर से शुरू हो जाएगी। शासन द्वारा भर्ती के लिए मानक तय करने के बाद होमगार्ड मुख्यालय ने इस दिशा में कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। 10 जिलों के लिए होने वाली यह भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में चलाई जाएगी। दोनों चरणों के लिए आवेदन 23 अगस्त तक लिए जाएंगे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिसंबर में हुई रैतिक परेड में महिला होमगार्ड की भर्ती की घोषणा की थी। इस क्रम में शासन ने आदेश जारी कर ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी, यानी कुल 10 जिलों में एक-एक महिला प्लाटून के लिए महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया।अभी होमगार्ड विभाग में 215 महिला होमगार्ड तैनात हैं। ये महिला होमगार्ड देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिले में सेवा दे रही हैं। ऐसे में शेष जिलों में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय हुआ।