Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 25 Apr 2022 5:13 pm IST


आसान और असरदार ! डार्क सर्कल्स के लिए बेस्ट हैं ये घरेलू उपाय


डार्क सर्कल्स कम करने के लिए सबसे पहले भरपूर नींद लेने की सलाह दी जाती है, लेकिन साथ ही हम आपको कुछ आसान घरेलू उपाय भी बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप आंखों के नीचे के डार्क सर्कल को आसानी से दूर कर सकते हैं-

टमाटर और नींबू - त्वचा के लिए टमाटर और नींबू दोनों ही बेहद फायदेमंद होते हैं। इन दोनों को मिलाकर डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाया जा सकता है। एक चम्मच टमाटर का रस और थोड़ा नींबू का रस मिला लें और आंखों के नीचे लगाकर 10 मिनट बाद धो लें।

आलू - आलू भी काले घेरों को कम करने के लिए असरदार होता है। इसके लिए आलू को कद्दूकस कर जितना हो सके, जूस निकाल लें और रूई की मदद से आंखों के नीचे लगा लें। इसके अलावा आप आलू का स्लाइस काटकर भी आंखों के नीच मल सकते हैं।

ठंडा दूध - रूई का गोला लें और उसे ठंडे दूध में भिगोकर आखों के नीचे लगभग 15 से 20 मिनट लगाकर छोड़ दें। ध्यान रहे कि डार्क सर्कल वाला पूरा एरिया अच्छे से ढका हो। इसे आप दिन में दो बार भी कर सकते हैं।

संतरे का रस - विटामिन सी से भरपूर संतरा त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होता है। काले घेरों के लिए आप संतरे का रस लें और उसमें कुछ बूंदें ग्लिसरीन की मिलाकर आंखों के नीचे लगा लें।

खीरा - यह सबसे आसान और साथ ही असरदार उपाय भी है। खीरा काटकर उसकी स्लाइस आंखों पर लगभग 15 मिनट के लिए रखकर लेट जाएं और फिर ताजे पानी से धो लें। इससे ताजगी भी महसूस होती है और काले घेरे भी हल्के होने लगते हैं।