Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 8 Jul 2022 12:11 pm IST

मनोरंजन

साथ निभाना साथिया 2 हो रहा है ऑफ एयर, अभिनेत्री स्नेहा जैन किया कंफर्म


दर्शकों के दिलों पर राज करने के लगभग 2 साल बाद लोकप्रिय टेलीविजन शो साथ निभाना साथिया 2 ऑफ एयर होने वाला है। देवोलीना भट्टाचार्जी और मोहम्मद नाजिम की ओरिजनल सिरीज, साथ निभाना साथिया का दूसरा सीजन अक्टूबर 2020 में शुरू हुआ और अब 500 से अधिक एपिसोड के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अलविदा कह रहा है। हाल ही में शो की मेन लीड स्नेहा जैन, जो गहना की भूमिका निभा रही हैं, ने इस खबर को कंफर्म किया है।

जबकि शो अभी भी सफलतापूर्वक चल रहा है प्रोडक्शन इसे अगले हफ्ते रैप कह रहा है। एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए स्नेहा ने कहा,"हां, शो ऑफ-एयर हो रहा है, यह सच है। हर शो का अपना सफर होता है और मुझे लगता है कि हमने शो में अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दी है।

उन्होंने आगे कहा, शो हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा। यह मेरा पहला शो है और मैंने साथिया 2 में काम करते हुए कुछ प्यारी यादें बनाई हैं।" उन्होंने कहा कि गहना का किरदार हमेशा उनके करीब रहेगा और वह अपनी सादगी को याद करने वाली हैं। बता दें कि साथ निभाना साथिया 2 की बात करें तो इस शो में स्नेहा जैन, हर्ष नागर और गौतम सिंह विग मुख्य भूमिका में हैं। यह शो 16 जुलाई को ऑफ-एयर हो जाएगा और इसकी शूटिंग अगले सप्ताह तक पूरी हो जाएगी।