Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 31 Aug 2021 4:00 pm IST


गरीब परिवारों को भाजपा ने दी महंगाई की सौगात : रणजीत रावत


कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रणजीत रावत ने कर्णप्रयाग में कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड में सिर्फ सीएम बदले, बाकी यहां कुछ नहीं बदला है। गरीब और मध्यवर्गीय परिवारों को भाजपा ने महंगाई की सौगात दी है।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गढ़वाल प्रभारी और कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत ने कहा कि प्रदेश में लोग कांग्रेस की सरकार चाह रहे हैं। भाजपा ने प्रदेश में सीएम बदलने के अलावा कुछ नहीं दिया। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि पुल और सड़कें धराशायी हो रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह कांग्रेस की नीतियों और भाजपा की विफलताओं को लोगों तक पहुंचाएं। इससे पूर्व रणजीत रावत के यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।