Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 7 Jan 2022 6:24 pm IST

जन-समस्या

जन्मदिन पर पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प


पिथौरागढ़। जल विद्युत निगम में कार्यरत व जिला ट्रेड यूनियन समन्वय समिति के महामंत्री नीरज जोशी ने अपने जन्मदिन पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी की पहल पर उन्होंने टीआरसी परिसर में एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधरोपण किया। साथ ही उन्होंने हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ भी ली। जोशी ने कहा पर्यावरण संरक्षण के लिए गुरुरानी की पहल सराहनीय है। सभी लोगों को उनकी पहल से जुड़कर पौधरोपण करना चाहिए। ताकि पर्यावरण की सेहत को सुधारा जा सके। यहां दीपेश शाह, नरेंद्र सिंह, वेद प्रकाश, दीपक बिष्ट, हर सिंह, शेर सिंह, हंसी बिष्ट सहित निगम कर्मचारी मौजूद रहे।