Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 17 Dec 2021 9:13 am IST


पहाड़ में झरने और नाले जमे, इन पांच जिलों में बारिश के आसार


त्तराखंड में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। पहाड़ों में कुछ जगह तापमान गिरने के कारण झरने और नाले तक जम गए हैं। मैदानों में सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की आशंका है। जबकि मैदानों में मौसम शुष्क बने रहने के साथ सर्द हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं। वहीं, मसूरी में तापमान माइनस एक डिग्री बना हुआ है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पहाड़ों में बादल मंडरा रहे हैं, जिससे बारिश व बर्फबारी के आसार हैं। उत्तरकाशी में बराणी से लेकर गंगोत्री तक कई जगह झरने और नाले जम चुके हैं। इसी क्षेत्र में गंगा (भागीरथी) के जिस हिस्से में पानी का बहाव कम है वहां भी पानी बर्फ बन चुका है।

चारों धाम में न्यूनतम तापमान माइनस पांच से छह डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मैदानों में न्यूनतम पारे में गिरावट आई है। दून समेत ज्यादातर इलाकों में पारा सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। जिससे सुबह और शाम कड़ाके की ठंड सता रही है।