Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 29 May 2023 3:42 pm IST

राजनीति

लोकसभा चुनाव : टिहरी सीट पर कांग्रेस से कौन ठोकेगा ताल ?


टिहरी : कभी कांग्रेस का गढ़ रही टिहरी लोकसभा सीट के लिए अब पार्टी जद्दोजहद कर रही है। इस सीट पर पार्टी की आस अब वर्ष 2024 के आम चुनाव पर टिकी है। पार्टी के किसी भी नेता ने अब तक इस सीट के लिए दावेदारी पेश नहीं की है, लेकिन, कुछ वरिष्ठ नेताओं के नाम संभावित तौर पर सामने आ रहे हैं।इनमें वर्तमान चकराता विधायक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात व शूरवीर सिंह सजवाण का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। हालांकि अब तक इनमें से किसी भी नेता की ओर से दावेदारी सामने नहीं आई है। इधर, पार्टी ने संगठन स्तर पर बूथ से लेकर जिला स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। वर्ष 2012 से अब तक इस सीट पर लगातार भाजपा का कब्जा है।