Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 8 Mar 2022 5:49 pm IST

अपराध

इलाज करवाने दून आई महिला से लूट, मुकदमा दर्ज


देहरादून: शहर में लूट की घटनाओं में बढ़ोतरी होने लगी है। अब बाइक सवारों ने उत्तरकाशी से इलाज करवाने देहरादून आई एक महिला की सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नेहरू कालोनी थाने में दी शिकायत में उत्तरकाशी मुख्य बाजार की रहने वाली भजनी कपूर ने बताया कि वह अपना इलाज करवाने के लिए देहरादून आई थी। आजकल वह अपनी बहन के घर अजबपुर में रह रही है। वह रविवार शाम को घूमने के लिए निकली। वापसी के समय साकेत कालोनी के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवक रास्ता पूछने के बहाने उनके पास आए और उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। इंस्पेक्टर नेहरू कालोनी प्रदीप चौहान ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे हैं, जिसके आधार पर आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।