Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 26 Sep 2021 1:00 pm IST

नेशनल

सानिया मिर्जा के फैन्स के लिए अच्छी खबर


अनुभवी भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा साल के अपने पहले खिताब से बस एक कदम दूर हैं। शनिवार को वह ओस्ट्रावा ओपन के महिला डबल्स के फाइनल में पहुंच गईं। वह और उनकी जोड़ीदार शुआई झांग ने मिलकर माकोटो नोनोमिया और एरि होजुमी की जोड़ी को सीधे सेट में हरा दिया और फाइनल में प्रवेश किया।यह सानिया का इस सत्र का दूसरा फाइनल है। दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय-चीनी जोड़ी ने जापानी जोड़ी को एक घंटे 21 मिनट तक चले मुकाबले में 6-2 7-5 से शिकस्त दी। 34 साल की सानिया के पास अब 2021 में अपना पहला खिताब जीतने का मौका है। वह पिछले महीने क्रिस्टिना मचाले के साथ डब्ल्यूटीए 250 क्लेवलैंड प्रतियोगिता में उप विजेता रही थीं।