Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 28 Jul 2022 11:30 pm IST

मनोरंजन

करीना कपूर ने रिया कपूर के अगले प्रोजेक्ट को किया कंफर्म, कहा- तीन फीमेल लीड्स हैं पर ये वीरे का सीक्वल नहीं है...


करीना कपूर खान जल्द ही वीरे दी वेडिंग प्रोड्यूसर और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर के साथ एक नए प्रोजेक्ट के लिए फिर से काम करेंगी। इससे कई लोगों को लगा कि यह फिल्म वीरे दी वेडिंग का सीक्वल हो सकती है। इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है अब तक। अब अपने आने वाले प्रोजेक्ट लाल सिंह चड्ढा का प्रमोशन करते हुए करीना कपूर ने रिया कपूर के प्रोजेक्ट की पुष्टि की है। उन्होंने आगे कहा कि फिल्म तीन महिलाओं की कहानी होने के बावजूद वीरे दी वेडिंग की तरह नहीं होगी।

पीटीआई से बात करते हुए करीना ने कहा, "मैं रिया कपूर के साथ एक फिल्म कर रही हूं। ये वीरे 2 (वीरे दी वेडिंग) नहीं है। ये तीन महिलाओं की कहानी है। लेकिन यह अलग होने है। यह एक सुपर कूल और मजेदार कहानी है।" उन्होंने यह भी कहा कि एक्टर्स को भी फाइनल कर लिया गया है और वो दो 'स्टेलर एक्टर्स' के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। हालांकि उन्होंने नाम का खुलासा नहीं किया। उन्होंने कहा, रिया के पास दो शानदार कलाकार हैं। मैं कलाकारों का खुलासा नहीं कर सकती लेकिन मैं बहुत एक्साइटेड हूं। मैं उनकी फिल्म की घोषणा का इंतजार नहीं कर सकती। ये इस साल के अंत या जनवरी तक शुरू हो जाएगी।"