Read in App


• Fri, 16 Jul 2021 5:30 pm IST


ऊर्जा निगम कर्मचारी 27 जुलाई से हड़ताल पर रहेंगे


विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के कर्मवारियों ने 9,14 व 19 वर्ष की एसीपी की व्यवस्था,संविदा कार्मिकों को समान कार्य समान वेतन के साथ ही ऊर्जा निगमों में इंसेंटिव एलाउंसेस का रिवीजन सहित अन्य मांगो का निस्तारण न होने पर नाराजगी व्यक्त की है। कर्मचारियों ने कहा कि 20 जुलाई को ऊर्जा भवन पर एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन करने के बाद भी यदि सरकार ने मांग पूरी नही की तो 27 जुलाई से तीनों ऊर्जा निगम के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।